टिहरी के अनुसूइया उनियाल को बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय गौ संसद ने बनाया उत्तराखंड गौ सांसद प्रभारी

टिहरी के अनुसूइया उनियाल को बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय गौ संसद ने बनाया उत्तराखंड गौ सांसद प्रभारी

देहरादून। टिहरी के उनियाल गांव निवासी अनुसूइया प्रसाद उनियाल को अखिल भारतीय गौ संसद ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें उत्तराखंड गौ सांसद प्रभारी बनाया गया है। मुंबई के बोरीवली स्थित कोरा केंद्र मैदान में आयोजित गौ संसद में उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। वह प्रदेश में गौ माता-राष्ट्र माता अभियान को आगे बढ़ाएंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 70 गौ विधायक और मतदाता बनाए जाएंगे। पूरे देश में 33 करोड़ गौ मतदाता बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके माध्यम से देशभर में गौ माता को राष्ट्र माता बनाने के अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में छोटे ट्रैक्टरों की बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार सब्सिडी दे रही है। लेकिन सरकारों को इसके साथ ही पारंपरिक खेती में इस्तेमाल होने वाले बैलों के पालन को भी प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत छोटी जोत वाले किसान आज भी खेती के लिए बैलों पर निर्भर हैं। बैल पालन को प्रोत्साहन मिलने से जहां उनके जीवन की रक्षा हो सकेगी, वहीं गौ वंश संरक्षण भी होगा। उन्होंने बताया कि इसको लेकर गौ संसद में प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भी भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top