Category: एजुकेशन

Uttarakhand Sanskrit Villages: संस्कृत ग्रामों में सालभर गतिविधियों के निर्देश, कुंभ के लिए बनेगी योजना

देहरादून। उत्तराखंड के आदर्श संस्कृत ग्रामों में भाषा से जुड़ी गतिविधियां अब केवल विशेष आयोजनों तक सीमित नहीं रहेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन गांवों में सालभर नियमित संस्कृत संभाषण और अन्य गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सरल अर्थ के साथ संस्कृत के श्लोक और प्रेरक वाक्य […]

NEET UG 2026 में फर्जी प्रमाणपत्रों का मामला: 8 अभ्यर्थियों पर कार्रवाई, अब सभी आरक्षित श्रेणियों के दस्तावेजों की होगी जांच

देहरादून। उत्तराखंड में NEET UG 2026 की काउंसिलिंग के दौरान फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर प्रवेश लेने के मामले में सरकार ने जांच का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। अब आरक्षित श्रेणियों का लाभ लेने के लिए प्रस्तुत किए गए प्रमाणपत्रों की जांच और सत्यापन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए […]

IIT Roorkee Convocation 2026: 1,277 विद्यार्थियों को डिग्री, एनएसए अजीत डोभाल को मानद उपाधि

रुड़की। आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह 2026 के पहले दिन शनिवार को 1,277 स्नातक विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल ने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और तकनीकी कौशल का इस्तेमाल समाज तथा देश की बेहतरी के लिए करने का आह्वान किया। […]

Himalaya Diwas @ UCOST: ‘हिमालय विज्ञान संवाद’ में विशेषज्ञों ने किया संरक्षण और सतत विकास पर मंथन

देहरादून। हिमालय केवल उत्तराखंड की पहचान नहीं, बल्कि देश की जल और पारिस्थितिक सुरक्षा की मजबूत आधारशिला है। इसके संरक्षण के लिए विज्ञान, आधुनिक तकनीक, नवाचार और स्थानीय समुदायों के पारंपरिक ज्ञान को साथ लेकर चलना होगा। यह बात हिमालय दिवस पर यूकॉस्ट में आयोजित ‘हिमालय विज्ञान संवाद’ में प्रमुखता से सामने आई। उत्तराखंड राज्य […]

खुशखबरीः मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना शुरू, उत्तराखंड के 11 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

देहरादून। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ किया। योजना के पहले चरण में प्रदेश के 11 हजार छात्र-छात्राओं को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में […]

हिमालय संरक्षण में उल्लेखनीय काम करने वालों को मिलेगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’, परिषद को एक करोड़ रुपये देंगे सीएम धामी

देहरादून। हिमालय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमालय के संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में काम करने वाले शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विशिष्ट व्यक्तित्वों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब हर वर्ष हिमालय दिवस पर ‘हिमालय विभूति सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने हिमालय परिषद में बुनियादी सुविधाएं […]

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर हिमालयी जल संसाधनों के संरक्षण, जल प्रबंधन और आपदा जोखिम कम करने पर मंथन

देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ती आपदाओं और जल संकट के बीच यूकॉस्ट ने शिक्षक दिवस के अवसर पर हिमालयी जल संसाधनों के संरक्षण, जल प्रबंधन और आपदा जोखिम कम करने पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया। कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण तथा जल शिक्षा को जनभागीदारी से जोड़ने का आह्वान किया गया। उत्तराखंड राज्य […]

रुड़की में प्रतिभा सम्मान समारोह: मुख्यमंत्री ने किया मेधावियों को सम्मानित, कहा- शिक्षा और संस्कार राष्ट्र निर्माण की आधारशिला

हरिद्वार/रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा को सम्मान देने की परंपरा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती […]

NEET-UG 2026 पर बड़ा फैसला: एनटीए ने रद्द की परीक्षा, पेपर लीक के आरोपों के बाद देशभर में हंगामा

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर सोमवार और मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है। यह फैसला पेपर लीक और बड़े पैमाने पर कथित अनियमितताओं के आरोपों के बाद लिया […]

ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता, विद्यालय प्रबंधन ने जताया कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार

देहरादून। देहरादून में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता मिल गई है, जिससे क्षेत्र के छात्रों को अब कक्षा 10 तक की पढ़ाई अपने ही इलाके में उपलब्ध हो सकेगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से गढ़ीकैंट स्थित ब्लूमिंग बड्स स्कूल […]

Back To Top