धामी सरकार ने दिया लाखों कर्मचारियों को तोहफा, सार्वजनिक निकायों व उपक्रमों के कार्मिकों का महंगाई भत्ता बढ़ाया

धामी सरकार ने दिया लाखों कर्मचारियों को तोहफा, सार्वजनिक निकायों व उपक्रमों के कार्मिकों का महंगाई भत्ता बढ़ाया
  • देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए साल पर प्रदेशवासियों को राहत और विकास का पैकेज दिया है। सार्वजनिक निकायों व उपक्रमों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के साथ ही विभिन्न जिलों की परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

    कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

    • पांचवां वेतनमान: 1 जनवरी 2025 से महंगाई भत्ता 455% से बढ़ाकर 466% किया गया।

    • छठवां वेतनमान: 1 जनवरी 2025 से महंगाई भत्ता 246% से बढ़ाकर 252% किया गया।

    •  इस फैसले से हजारों कर्मचारियों को सीधा आर्थिक लाभ होगा।

    तीन जिलों में विकास योजनाओं को मिली हरी झंडी

    पिथौरागढ़

    • निर्माणाधीन जिला कारागार में अतिरिक्त आवासीय भवनों के निर्माण हेतु ₹417.72 लाख स्वीकृत।

    • उपकारागार रुड़की में नए अतिरिक्त आवासीय भवनों के निर्माण के लिए ₹251.49 लाख स्वीकृत।

    धारचूला (पिथौरागढ़)

    • रालम क्षेत्र, किलातम में चैकडैम निर्माण के लिए ₹95.49 लाख स्वीकृत।

    • प्रथम किश्त के रूप में 60% यानी ₹57.294 लाख की धनराशि जारी।

    चम्पावत

    • हनुमान मंदिर मेला स्थल (लधौली),

    • ऐडी मेला स्थल (कालूखाण),

    • फुटलिंग (कालूखाण) के सौंदर्यीकरण कार्यों हेतु ₹81.50 लाख स्वीकृत।

    • प्रथम किश्त के रूप में 60% यानी ₹48.90 लाख की धनराशि जारी।

    दोहरी राहत: कर्मचारियों को लाभ, जनता को विकास

    मुख्यमंत्री धामी के फैसले से जहां कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा, वहीं कारागारों के निर्माण, चैकडैम और धार्मिक/सांस्कृतिक स्थलों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों से आम जनता को सीधी सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top