50 हजार की घूस लेते डीएसओ और निजी सहायक गिरफ्तार, हरिद्वार में विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

50 हजार की घूस लेते डीएसओ और निजी सहायक गिरफ्तार, हरिद्वार में विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा

हरिद्वार/देहरादून। उत्तराखंड विजिलेंस ने हरिद्वार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके निजी सहायक गौरव शर्मा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने एक राशन डीलर से विभागीय कार्यों के निपटारे के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने मामले की गोपनीय जांच की और पूरी योजना के साथ ट्रैप बिछाया। तय योजना के अनुसार जैसे ही रिश्वत की राशि दी गई, विजिलेंस टीम ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली गई।

विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पूछताछ के साथ-साथ आरोपियों की संपत्ति और उनके पूर्व कार्यकाल से जुड़े मामलों की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद पूर्ति विभाग में हड़कंप की स्थिति है और इसे राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति सख़्त नीति के तहत एक अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top