मोनाल कप में सचिवालय वॉरियर्स और सुपर किंग्स का दमदार प्रदर्शन, लायंस और राइजिंग के खिलाफ मिली जीत

मोनाल कप में सचिवालय वॉरियर्स और सुपर किंग्स का दमदार प्रदर्शन, लायंस और राइजिंग के खिलाफ मिली जीत

देहरादून। मोनाल कप 2025 में मंगलवार का दिन रोमांच से भरा रहा। महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दो महत्वपूर्ण मुकाबलों में सचिवालय वॉरियर्स और सुपर किंग्स ने अपने-अपने विरोधियों पर एकतरफा जीत हासिल की।

दिन के पहले मैच में सचिवालय वॉरियर्स ने लायंस के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। सचिन 49 रन बनाकर आउट हुए, जबकि रोहन सैनी ने 33 रन का योगदान दिया। लायंस की ओर से मदन और हीरा बसेड़ा ने दो-दो विकेट निकाले।
जवाब में लायंस की पूरी टीम वॉरियर्स की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई और केवल 95 रन पर सिमट गई। मदन ने सर्वाधिक 28 रन बनाए, लेकिन टीम को बचा नहीं सके। इस मैच के सितारे रहे राजीव तड़ियाल, जिन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच बने।

दूसरा मुकाबला सुपर किंग्स और राइजिंग के बीच खेला गया, जिसमें सुपर किंग्स ने जोरदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 210 रन ठोके। अमित तोमर ने 69 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि नवीन रावत ने 39 रन बनाए। राइजिंग के लिए सचिन बिष्ट ने 3 विकेट लिए।
राइजिंग की टीम इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य के दबाव में लड़खड़ा गई और 119 रन पर ऑल आउट हो गई। रोहित पंत ने 27 रनों की पारी खेली। सुपर किंग्स की ओर से नरेश ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अमित तोमर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top