उत्तराखंड के स्केटर्स राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम, 5 दिसंबर से बेंगलुरु में मुकाबले

उत्तराखंड के स्केटर्स राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम, 5 दिसंबर से बेंगलुरु में मुकाबले

देहरादून। उत्तराखंड के खेल जगत के लिए गर्व की खबर है। राज्य के कई प्रतिभाशाली स्केटर्स का चयन 64वीं नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 5 से 15 दिसंबर 2026 तक कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी। चैंपियनशिप में चयनित खिलाड़ी अलग-अलग आयु वर्ग और स्केटिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

उत्तराखंड रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के महासचिव अरविंद कुमार गुप्ता के अनुसार, खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन उनकी मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। इस उपलब्धि में खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके प्रशिक्षकों और अभिभावकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम के साथ शान्तनु मंगलिक टीम कोच और गुलाब चौधरी टीम मैनेजर के रूप में मौजूद रहेंगे। दोनों अधिकारियों की देखरेख में राज्य के खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

अरविंद कुमार गुप्ता ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तराखंड के स्केटर्स राष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे। बेंगलुरु में होने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। ऐसे में उत्तराखंड के खिलाड़ियों के सामने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने और बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर होगा।

उत्तराखंड की चयनित टीम के खिलाड़ियों की सूची

1. 6 से 8 वर्ष (कैडेट वर्ग)

बालिका – क्वाड

  1. Prisha Rawat

  2. Prachi

  3. Trishika Sati

बालक – क्वाड

  1. Ayansh Singh

  2. Kanishk Divyakirti

  3. Ishan Goel

बालिका – इनलाइन

  1. Aadhya Aggarwal

  2. Vidushi Nath

  3. Ekisha Butola

बालक – इनलाइन

  1. Dhrupad Rakhil

  2. Dhruv Thakur

  3. Devansh Pathak

2. 8 से 10 वर्ष (कैडेट वर्ग)

बालिका – क्वाड

  1. Pihu

  2. Saanvi Negi

  3. Aditri

बालक – क्वाड

  1. Anant Singh

  2. Rudransh Sharma

  3. Mohammad Aahil

बालिका – इनलाइन

  1. Nivedita Semwal

  2. Parinika Rawat

  3. Shanvi Bhandari

बालक – इनलाइन

  1. Utkarsh Panwar

  2. Paarth Singh Bohra

  3. Arnav Jain

3. 10 से 12 वर्ष (कैडेट वर्ग)

बालिका – क्वाड

  1. Kasvi Gunwant

  2. Aditi Pradhan

  3. Pranshi Saluja

बालक – क्वाड

  1. Abeer Agarwal

  2. Yuvaan Gupta

  3. Vatsal Chauhan

बालिका – इनलाइन

  1. Snehi Solanki

  2. Aahana Pratap

  3. Smriti

  4. Stuti

बालक – इनलाइन

  1. Shivansh Bhatt

  2. Aarush Krishan Bhatt

  3. Rudra Patel

स्केटबोर्डिंग

1. Heral Mahajan

4. 12 से 15 वर्ष (सब-जूनियर वर्ग)

बालिका – क्वाड

  1. Aanya Rawat

  2. Aaradhya Babu Kotagi

बालक – क्वाड

  1. Ranveer Mehrotra

  2. Yug Manglik

  3. Atharva Tripathi

बालिका – इनलाइन

  1. Aarna Pandey

  2. Aadhya Agarwal

  3. Ananya Singh

  4. Ari Singh

बालक – इनलाइन

  1. Hardik Patwal

  2. Jayditya Singh

  3. Bhuvan Luthra

  4. Satvik Patel

5. 15 से 18 वर्ष (जूनियर वर्ग)

बालिका – क्वाड

1. Varnika Parashar

बालक – क्वाड

  1. Divyam Chauhan

  2. Divyansh Joshi

  3. Kanishk Rathore

बालक – इनलाइन

  1. Kartik Saini

  2. Aryan Pal

  3. Sidhant

  4. Naitik Lathwal

विशेष श्रेणी – बालिका, इनलाइन

1. Nandini Upreti

6. 18 वर्ष से अधिक (सीनियर वर्ग)

बालिका – क्वाड

1. Sonakshi Chauhan

बालक – क्वाड

  1. Lavish

  2. Ishan Chaudhary

  3. Abeel Ahamad

बालक – इनलाइन

  1. Vishwa Kirty Rai

  2. Aryan Tyagi

7. विशेष श्रेणी

बालक – 8 से 10 वर्ष, क्वाड

1. Kshrom Singh Rawat

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top