Category: ताजा खबर

करवा चौथ पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

देहरादून। करवा चौथ पर उत्तराखंड सरकार ने महिला कर्मचारियों को तोहफा दिया है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शासकीय, अशासकीय कार्यालयों व शिक्षा संस्थानों में महिला कर्मचारियों के लिए एक नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं।

गंगोलीहाट में दो वर्षीय मासूम को बाघ ने बनाया निवाला

देहरादून। पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट इलाके में बाघ की दहशत से पूरा गांव सहमा हुआ है। गंगोलीहाट के कोठेरा गांव में बीती देर शाम आंगन में खेल रहे दो वर्षीय मासूम को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। दरअसल दो वर्ष तीन माह का अंशु अपनी मां के साथ ननिहाल में रह रहा था। बच्चे को आंगन […]

विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज से पर्यटकों के लिए हुई बंद

चमोली। विश्व धरोहर फूलों की घाटी आज मंगलवार को पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई है। इस वर्ष 13,161 देशी और विदेशी सैलानियों ने घाटी का दीदार किया। फूलों की घाटी के वनक्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि अब घाटी को पर्यटकों के लिए अगले वर्ष एक जून को खोला जाएगा। इस साल भारी बारिश, […]

कृषि मंत्री ने जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में थोक फल व सब्जी बाजार की देखी व्यवस्था

जर्मनी/ देहरादून। विकासशील देशों में थोक फल-सब्जी बाजार की कार्यप्रणाली के वास्तविक अनुभवों के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री एवं कौसाम्ब के अध्यक्ष गणेश जोशी ने अपने विदेश दौरे के दौरान जर्मनी के फ्रैंकफर्ट स्थित थोक फल एवं सब्जी बाजार (मंडी) का भ्रमण किया गया। कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा फ्रैंकफर्ट मंडी के एमडी मुलर सेमोन […]

सीएम धामी ने प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अनेक रियासतों को भारत संघ में एकीकृत करने में अहम […]

30 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक चलने वाले सतर्कता सप्ताह का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

सतर्कता विभाग में 103 नये पद सृजित किये जायेंगे- मुख्यमंत्री सतर्कता विभाग की कार्यप्रणाली को प्रभावी रूप से और बेहतर बनाने के लिए सर्विलांस व तकनीकि विशेषज्ञों की टीम का गठन किया जायेगा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 अक्टूबर से 05 नवम्बर 2023 तक चलने वाले सतर्कता सप्ताह के अन्तर्गत ‘‘भ्रष्टाचार का विरोध करें, […]

बसपा विधायक अंसारी के आकस्मिक निधन पर सीएम धामी और राज्यपाल ने जताया शोक

देहरादून। बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का आकस्मिक निधन हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर विधानसभा से विधायक एवं बसपा नेता सरवत करीम अंसारी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। […]

बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का हुआ निधन, कार्यकर्ताओं से लेकर कस्बे तक में शोक की लहर

रुड़की। मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार सुबह निधन हो गया। विधायक के निधन की सूचना मिलती ही बसपा कार्यकर्ताओं और कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। […]

मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट कार्टोग्राफी संग्रहालय का भ्रमण करने पहुंचे राज्यपाल

मसूरी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को मसूरी में जॉर्ज एवरेस्ट कार्टोग्राफी संग्रहालय का भ्रमण किया। यह संग्रहालय महान गणितज्ञ राधानाथ सिकदर और पंडित नैन सिंह रावत को समर्पित है। 1832 में बने सर जार्ज एवरेस्ट हाउस को संग्रहालय के रूप में विकसित किया गया है। Great servayor Nain singh, Jorge everest […]

कई सीनियर आईएएस और आईपीएस से ठगी, भूमाफिया ने लगाया करोड़ों रुपये का चूना

देहरादून। विकासनगर नगर पालिका परिषद से आठ किलोमीटर से भी अधिक दूरी पर स्थित पौंधा में भूमाफिया ने प्रदेश के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस के साथ ठगी (Scam With Senior IAS & IPS) करते हुए उन्हें अवैध प्लाट बेच दिये। यह जमीन हरिजन की है और इसके लिए कलक्टर से कोई अनुमति नहीं ली […]

Back To Top