Category: ताजा खबर

स्कॉच अवॉर्ड 2025 में ग्राम्य विकास विभाग का डबल धमाल, दो योजनाओं को मिला प्रतिष्ठित सम्मान

देहरादून। उत्तराखण्ड ग्राम्य विकास विभाग को दो अभिनव पहलों हाउस ऑफ हिमालयाज और मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (रूरल बिज़नेस इन्क्यूबेटर) के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 20 सितम्बर को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें देशभर के नीति […]

श्रद्धा सम्मान 2025ः आवाज सुनो पहाड़ों की मंच ने किया दिवंगत लोक कलाकारों का भावपूर्ण स्मरण

देहरादून। उत्तराखंड के दिवंगत लोक कलाकारों को श्रद्धांजलि देने और उनके योगदान को याद करने के उद्देश्य से तृतीय श्रद्धा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए शांति पाठ करने के साथ ही उनके गीतों के माध्यम से उन्हें याद भी किया गया। इस अवसर पर सात दिवंगत […]

सीएम धामी बोले अक्टूबर 2026 तक पूरे किए जाएं हरिद्वार कुंभ 2027 के लिए होने वाले सभी स्थायी कार्य

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में हुई उच्च स्तरीय बैठक में साफ किया कि हरिद्वार कुंभ 2027 राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ से जुड़े सभी स्थायी प्रकृति के कार्य अक्टूबर 2026 तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएं। सीएम ने कहा कि […]

दो अक्टूबर से होगी डीपीएस सीजन-4 की रंगारंग शुरूआत, खिताब के लिए आपस में भिडेंगी आठ टीमें

देहरादून। डिपार्टमेंटल क्रिकेट लीग के चौथे सीजन की शुरूआत इस वर्ष एक अक्टूबर को फ्रैंडली मैच के साथ होगी। प्रतियोगिता में इस वर्ष केवल आठ टीमों को ही शामिल किया जाएगा, जिन्हें पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर चुना जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 33 मैच खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से जलवायु परिवर्तन के प्रति […]

अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे गणेश जोशी, आपदा प्रभावितों को दिया हर संभव मदद का भरोसा

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को राजधानी देहरादून के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने प्रभावितों का हाल-चाल पूछा और सरकार की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही, उन्होंने 30 से ज्यादा प्रभावितों को आपदा राहत राशि के चेक भी वितरित किए। कैबिनेट मंत्री जोशी मसूरी […]

यंग उत्तराखंड सिने अवॉर्ड्स 2025ः 23 अगस्त को दिल्ली के श्रीफोर्ट ऑडिटोरियम में होगा आयोजन

देहरादून। उत्तराखंडी सिनेमा और संगीत के संरक्षण, विकास व प्रचार-प्रसार में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले कलाकारों को यंग उत्तराखंड सिनेमा अवॉर्ड्स (यूका) 2025 प्रदान किया जाएगा। यह कार्यक्रम 23 अगस्त को दिल्ली के श्रीफोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न श्रेणियों के कलाकारों के साथ ही दो विशिष्ट सम्मान भी प्रदान किए जाएंगे। […]

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावः बड़ी संख्या में नामांकन पत्र निरस्त, नाम वापसी के बाद साफ होगी प्रत्याशियों की तस्वीर

देहरादून। उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बृहस्पतिवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने नामांकन पत्रों की जांच के बाद नामांकन की अंतिम संख्या जारी की। अब 10 व 11 जुलाई को नाम वापस लिए जा सकेंगे। पहले चरण के लिए 14 जुलाई और दूसरे चरण के लिए […]

आढ़त बाजार शिफ्टिंग की प्रक्रिया हुई तेज, एक जुलाई होगा प्लॉट आवंटन, पार्किंग का काम लगभग पूरा

देहरादून। वर्षों से जाम और परेशानियों का सबब बने आढ़त बाजार की शिफ्टिंग को लेकर प्रक्रिया इन दिनों तेजी से चल रही है। शुक्रवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना के क्रियान्वन को लेकर बैठक हुई। एमडीडीए ने बताया कि प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होगी। इसका […]

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने किया राज्य सूचना आयुक्त का जिम्मा संभाल रहे अपने दो सदस्यों का अभिनंदन

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब ने राज्य सूचना आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे अपने दो वरिष्ठ सदस्यों का शनिवार को अभिनंदन किया। साथ ही भारतीय प्रेस ब्यूरो के अधिकारी के तौर पर कार्य कर रहे अनिल दत्त शर्मा को भी सम्मानित किया गया। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट […]

41वें देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट-2025 में खिताब के लिए भिडेंगी 14 टीमें, 23 मई से होगी शुरूआत

देहरादून। प्रतिष्ठित देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट-2025 का आयोजन 23 मई से आठ जून तक उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश की 16 प्रमुख टीमें खिताब के लिए भिडेंगी, जिसमें कई नामचीन खिलाड़ी खेलते हुए दिखेंगे। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले डे-नाइट होंगे। जानकारी देते हुए देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन सोसाइटी […]

Back To Top