उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित मंजुल सिंह माजिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सुपर किंग और चैंपियंस की शानदार जीत

उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित मंजुल सिंह माजिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सुपर किंग और चैंपियंस की शानदार जीत

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित मंजुल सिंह माजिला अंतर क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए दोनों मुकाबलों में दर्शकों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। दिन के पहले मैच में दून सुपर किंग ने दून किंग राइडर को 8 विकेट से मात दी, जबकि दूसरे मुकाबले में दून चैंपियंस ने दून टाइटंस को 55 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया।

पहले मैच में दून किंग राइडर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.4 ओवर में 87 रन पर ढेर हो गई। टीम की ओर से हिमांशु बरमोला ने 18, साकेत पंत ने 17, कप्तान सुनील कुमार ने 11, अभय कैंतुरा ने 6, मदन सिंह ने 5, योगेश सेमवाल ने 4 और सुनील नेगी ने 2 रन बनाए। गेंदबाजी में साकेत पंत और अभय कैंतुरा को एक-एक विकेट मिला।

88 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून सुपर किंग की शुरुआत मजबूत रही और टीम ने 11.4 ओवर में केवल 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मनीष डंगवाल ने 39 रन की बेहतरीन पारी खेली। सोहन परमार ने 15, मातबर सिंह कण्डारी ने 11 और शैलेन्द्र सेमवाल ने 10 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में कप्तान हर्ष उनियाल ने 4 विकेट चटकाए। मनीष डंगवाल को 2 विकेट मिले, जबकि दीपक पुरोहित, मातबर सिंह कण्डारी और सुरेन्द्र सिंह डसीला ने 1-1 विकेट लिया।

दूसरे मैच में दून चैंपियंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। कप्तान शिवेश शर्मा ने 42 रन की सधी हुई पारी खेली। किशोर रावत ने 32, योगेश शैली ने 21, मनमोहन शर्मा ने 19, नागेन्द्र नेगी ने 14, मनबर रावत ने 5 और अनिल चन्दोला ने 2 रन जोड़े। गेंदबाजी में नागेन्द्र नेगी ने 3 विकेट झटके। शिवेश शर्मा और मनबर रावत ने 2-2 विकेट लिए, जबकि किशोर रावत और संदीप बड़ोला को 1-1 सफलता मिली।

159 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दून टाइटंस की टीम 17.4 ओवर में 103 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान सुमन सेमवाल ने सबसे अधिक 29 रन बनाए। प्रवीन नेगी ने 17, हिमांशु जोशी ने 13, अमित शर्मा ने 9, अरविंद रावत ने 7, राजू पुशोला ने 5, विजय जोशी ने 3 और अजय राणा ने 2 रन बनाए। गेंदबाजी में अरविंद रावत और अजय राणा ने 3-3 विकेट चटकाए, जबकि प्रवीन नेगी को 1 विकेट मिला।

मैच के दौरान उत्तरांचल प्रेस क्लब के महामंत्री सुरेन्द्र सिंह डसीला, खेल संयोजक अभय सिंह कैंतुरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, संयुक्त मंत्री रश्मि खत्री, कोषाध्यक्ष अनिल चन्दोला, संप्रेक्षक शिवेश शर्मा सहित मौ. असद, मनवर रावत, संदीप बड़ोला, रमन जायसवाल, दीपक बड़थ्वाल और किशोर रावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top