अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित देश की एकमात्र आइस रिंक “हिमाद्रि” में खिलाड़ियों को मिल रही अत्याधुनिक सुविधाएं

अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित देश की एकमात्र आइस रिंक “हिमाद्रि” में खिलाड़ियों को मिल रही अत्याधुनिक सुविधाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने Himadri Ice Rink के जीर्णोद्धार की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए इसे उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का प्रतीक बताया। Maharana Pratap Sports College में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को शुभकामनाएं देते हुए आइस हॉकी टीम की जर्सी और “पे एंड प्ले” पोर्टल का शुभारंभ भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “हिमाद्रि” देश की इकलौती अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित आइस रिंक है, जो खिलाड़ियों को अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान कर रही है। वर्ष 2011 में स्थापित इस रिंक का संचालन कुछ समय बाद बाधित हो गया था, लेकिन राज्य सरकार ने इसे पुनर्जीवित करने का निर्णय लेते हुए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से इसका नवीनीकरण कराया और पुनः खिलाड़ियों के लिए समर्पित किया।

उन्होंने बताया कि आइस रिंक को संचालित करने के लिए 1 मेगावाट का सोलर प्लांट स्थापित किया गया है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ऊर्जा की आवश्यकता भी पूरी हो रही है। बीते एक वर्ष में यह केंद्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का प्रमुख मंच बन चुका है, जहां आइस स्केटिंग चैंपियनशिप, आइस हॉकी लीग और विभिन्न प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी की सफल मेजबानी का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें एशिया के 11 देशों के 200 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी रही, जो राज्य के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भारत शीतकालीन खेलों में मजबूत पहचान बनाएगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में संचालित Khelo India और Fit India Movement जैसे अभियानों का जिक्र करते हुए कहा कि इनसे देश में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए जल्द ही ‘स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान’ लागू किया जाएगा, जिसके तहत आठ शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित होंगी। इस पहल से हर वर्ष सैकड़ों खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

उन्होंने जानकारी दी कि Haldwani में खेल विश्वविद्यालय और Lohaghat में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। साथ ही नई खेल नीति के तहत पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी देने का प्रावधान भी लागू किया गया है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खिलाड़ियों से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों को युवाओं के सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम मानते हुए उत्तराखंड को खेल क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, विधायक उमेश शर्मा काऊ सहित कई अधिकारी, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top