Author: VMTV News

उत्तराखंड में लांच हुआ एपीएल अपोलो टीएमटी बार, डीलर्स मीट में हुई ईनामों की बरसात

देहरादून। एपीएल अपोलो टीएमटी बार की उत्तराखंड में भी विधिवत लांचिंग हो गई है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित होटल हयात रीजेंसी में कंपनी ने अपने इस शानदार प्रोडेक्ट को लांच किया। कंपनी अधिकारियों ने बताया कि कैसे यह अन्य उत्पादों से बेहतर गुणवत्ता और उचित कीमत के साथ उपलब्ध है। इस दौरान विभिन्न स्कीम्स […]

CHARDHAM YATRA: वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्रीकेदारनाथ धाम के कपाट

केदारनाथ/रूद्रप्रयाग/देहरादून। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ भी हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत दस हजार से ज्यादा श्रद्धालु कपाट खुलने के अवसर […]

जंगल में आग लगाने वालों की संपत्ति से होगी नुकसान की भरपाई, सभी जिलाधिकारियों को पांच करोड़ का बजट जारी

देहरादून। प्रदेश में अब जंगल में आग लगाने वालों की संपत्ति से नुकसान की भरपाई की जाएगी। इसके अलावा सभी जिलाधिकारियों को वनाग्नि नियंत्रण के लिए पांच-पांच करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इसके अलावा चारधाम रूट पर मोबाइल क्रू टीम तैनात करने, उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में छोटे पोर्टेबल पंपों की मदद से […]

शिक्षकों की मेहनत से बोर्ड परीक्षा में सभी छात्रों ने लहराया सफलता का परचम, स्कूल में मिला सम्मान

देहरादून। शिक्षकों की मेहनत और मार्गदर्शन से अम्बावती दून वैली इंटर कॉलेज पंडितवाड़ी के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल कर उत्कृष्ट विद्यालयों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र भट्ट ने सभी शिक्षकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं को […]

ग्राउंड रिपोर्टः टिहरी के रण में महारानी, गुनसोला और बॉबी के बीच त्रिकोणीय हुआ मुकाबला

अनिल चन्दोला, टिहरी/देहरादून। तीन जिलों में फैली टिहरी लोकसभा का चुनाव इस बार खासा दिलचस्प हो गया है। भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह यहां से जीत की हैट्रिक लगा चुकी हैं। वह लगातार चौथी बार यहां से लोकसभा पहुंचने का प्रयास कर रही हैं। वहीं, कांग्रेस ने अपने पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला पर भरोसा जताया […]

दिनेश रावत ने पत्नी समेत की भाजपा में घर वापसी, कई अन्य नेताओं ने भी थामा पार्टी का दामन

देहरादून। कैंट विधानसभा क्षेत्र में खासी पकड़ रखने वाले वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश रावत ने बृहस्पतिवार को पत्नी समेत भाजपा में घर वापसी की। 2022 के विधानसभा चुनाव में कैंट विधानसभा क्षेत्र से टिकट न दिए जाने पर उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और प्रदेश महामंत्री […]

अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन ने आयोजित किया बूट कैंप, पांच सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

देहरादून। अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (एआईएफ) ने पांच सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए बूट कैंप का आयोजन किया। कैंप में छात्र-छात्राओं को आईबीएम स्किल बिल्ड प्रोग्राम के तहत निशुल्क करवाए जा रहे साइबर सिक्योरिटी व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स के संबंध में जानकारी दी गई। नेहरू कॉलोनी स्थित चिलीज प्रीमियम रेस्टोरेंट में आयोजित बूट कैंप में […]

आईटीडीए को एनसीवीईटी की दोहरी मान्यता, आईटीडीए के प्रशिक्षण केंद्रों से आईटी कोर्स करने पर मिलेगा लाभ

देहरादून। उत्तराखंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट अथॉरिटी (आईटीडीए) को भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अधीन नेशनल कॉउंसिल फॉर वोकेशनल एजुकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीईटी) ने दोहरी मान्यता प्रदान की है। दोहरी मान्यता प्राप्त करने वाली आईटीडीए, उत्तराखंड सरकार की एक मात्र संस्था है। यह दोहरी मान्यता कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए दी गई […]

श्रीनगर गढ़वाल में सातवें राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव “जश्न-ए-विरासत” का रंगारंग आगाज

श्रीनगर गढ़वाल। तस्वीर आर्ट ग्रुप और वरदान संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सातवें राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव “जश्न-ए-विरासत” का मंगलवार को रंगारंग आगाज हुआ। पहले दिन लीला थिएटर ग्रुप दिल्ली की टीम ने “खालिद की खाला” नाटक का शानदार मंचन कर दर्शकों की तालियां बटोरी। आज दूसरे दिन गढ़वाल विश्वविद्यालय की लोक कला निष्पादन केंद्र की […]

पूर्व मुख्यमंत्रियों की फौज ने बढ़ाई उत्तराखंड में भाजपा नेतृत्व की परेशानी, जानिये कौन कहां होगा “एडजस्ट”

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड में लोक सभा चुनाव 2024 के लिए तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी भाजपा के लिए नया सिरदर्द पैदा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्रियों की फौज ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व के सामने नई परेशानी खड़ी कर दी है। पार्टी के लिए इन पूर्व मुख्यमंत्रियों को “एडजस्ट” कर पाना खासा मुश्किल […]

Back To Top