देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्यभर के सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में फायर सेफ्टी और सुरक्षा मानकों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देशों पर सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में […]
300 छात्राओं को बांटी साइकिल और स्कूल किट, कैबिनेट मंत्री जोशी ने “उम्मीद” पहल के तहत किया वितरण
देहरादून। किशनपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आज “उम्मीद” एक पहल के अंतर्गत आयोजित साइकिल एवं स्कूल किट वितरण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम का आयोजन आरबीएल बैंक द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने […]
त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों और नकली दवाइयों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, कई जगह छापेमारी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद उत्तराखंड में खाद्य एवं औषधि सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में है। त्योहारी सीजन में जहां मिलावटखोरी पर नकेल कसने के लिए प्रदेशभर में एफडीए का अभियान तेज कर दिया गया है, वहीं बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप बेचने वालों के […]
25वीं उत्तराखंड रोल स्केटिंग चैंपियनशिप दून में होगी आयोजित, राष्ट्रीय चैंपियन के लिए चुनी जाएगी टीम
देहरादून। उत्तराखंड रोलर स्केटिंग एसोसिएशन 8 और 9 नवंबर 2025 को परेड ग्राउंड स्थित रोलर हॉकी रिंक में 25वीं उत्तराखंड रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2025 का आयोजन करने जा रही है। आयोजन में रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (RSFI) द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे। इस चैंपियनशिप के माध्यम से तमिलनाडु और केरल में 5 से […]
लैंसडाउन में आयोजित हुआ शहीद सम्मान समारोह, सीएम धामी ने किया शहीदों को नमन, घोषणाएं भी कींं
लैंसडाउन/पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को लैंसडाउन में आयोजित शहीद सम्मान समारोह में प्रतिभाग कर वीर सपूतों की अमर गाथाओं को नमन किया। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों एवं आश्रितों को ताम्रपत्र और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने अमर शहीद गब्बर सिंह नेगी की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और […]
बच्चों के प्रतिबंधित कफ सिरप को लेकर प्रदेशभर में सख्ती, मेडिकल स्टोर्स और अस्पतालों में छापेमारी
देहरादून। बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप और औषधियों के खिलाफ कड़ा अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की संयुक्त टीमें […]
परेड मैदान में हुआ रावण दहन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री धामी भी हुए शामिल, अहंकार छोड़ने का दिया संदेश
देहरादून। विजयदशमी पर्व के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीराम से सभी के लिए स्वस्थ जीवन, सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा […]
सीएम धामी ने किया वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर हुआ आयोजन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला, देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अवसर था अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ नागरिकों को शुभकामनाएँ दीं और उन्हें सम्मानित भी किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिक सम्मान संकल्प दिलाया तथा मां के नाम पर […]
धरनास्थल पर युवाओं के बीच पहुंचे सीएम धामी, कहा मामले की होगी सीबीआई जांच, दर्ज मुकदमें भी होंगे वापस
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की हालिया परीक्षा प्रकरण पर मचे बवाल के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक परेड ग्राउंड पहुंचे और आंदोलनरत युवाओं से मुलाकात की। सीएम ने युवाओं को आश्वस्त करते हुए घोषणा की कि इस प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के […]
बंशीधर तिवारी की सख्ती के बाद एमडीडीए का ताबड़तोड़ एक्शन, कई अवैध निर्माण सील, प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून। शहर और उसके आसपास तेजी से फैल रही अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माणों पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की सख्ती का असर दिखने लगा है। उनके निर्देश पर शनिवार को टीम ने शहर के अलग-अलग हिस्सों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया और नियम विरूद्ध निर्माण […]
