Category: बड़ी खबर

आपदाओं से जूझता आन्दोलनः चारों तरफ तबाही के निशान, 260 से ज्यादा की मौत, करोड़ों का नुकसान

अनिल चन्दोला, देहरादून। उत्तराखंड के लिए यह साल आपदा के दृष्टिकोण से बेहद मनहूस साबित हो रहा है। सितंबर आधा बीतने के बावजूद तेज बारिश हो रही हैं और उसके कारण अलग-अलग हिस्सों में बड़े पैमाने पर नुकसान भी हो रहा है। इस साल अब तक 260 से ज्यादा लोग आपदा में अपनी जान गंवा […]

देहरादून में आपदा से बड़े पैमाने पर नुकसान, अनियोजित विकास ने बढ़ाया दर्द, अब सबक लेने का वक्त

अनिल चन्दोला, देहरादून राजधानी देहरादून सोमवार को बादल फटने और अतिवृष्टि की विभीषिका से दहल उठी। देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने टौंस, तमसा, रिस्पना और बिंदाल जैसी नदियों को उफान पर ला दिया। सहस्त्रधारा और रायपुर इलाकों में बाढ़ का पानी घरों, दुकानों और मंदिरों तक घुस गया। टपकेश्वर महादेव मंदिर का प्रांगण पानी […]

मुख्यमंत्री धामी से मिले भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, आर्थिक विकास समेत कई बिन्दुओं पर हुई चर्चा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में शिष्टाचार भेंट की। मुलाक़ात में राज्य के आर्थिक विकास, बैंकिंग विस्तार और डिजिटल वित्तीय समावेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री धामी ने आरबीआई गवर्नर का स्वागत करते हुए कहा कि देश की […]

प्रधानमंत्री ने लगाया आपदा प्रभावितों के जख्मों पर मरहम, उत्तराखंड को आपदा राहत पैकेज में 1200 की मदद

देहरादून। उत्तराखंड में हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का जायजा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री ने राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (से.नि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, राज्य के सांसदों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों […]

हिमालय दिवस पर बोले मुख्यमंत्री धामी, हर साल दो से नौ सितंबर तक हिमालय जनजागरूकता सप्ताह

देहरादून। विकास कार्यों की योजनाएं तैयार करते वक्त पर्यावरणीय पहलू की अनदेखी महंगी पड़ सकती है। प्रकृति और विकास के बीच सामंजस्य ही सुखद भविष्य की कुंजी है। सीएम धामी मंगलवार को आईआरडीटी सभागार में आयोजित हिमालय दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हिमालय से निकलने […]

थराली में आपदा से 1150 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, केंद्र की टीम ने किया स्थलीय और हवाई निरीक्षण

देहरादून/थराली। थराली और आसपास के इलाकों में सोमवार को भारत सरकार की अंतर मंत्रालयीय टीम ने पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का आंकलन किया। टीम ने स्थलीय निरीक्षण व हवाई सर्वेक्षण के साथ ही प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर आपदा से हुई क्षति की जानकारी ली। टीम का नेतृत्व निदेशक डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने किया। उनके […]

दीपक मेहरा बने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष, किरण वर्मा ने सचिव बनकर रचा इतिहास

देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के चुनाव में इस बार इतिहास रचा गया है। सभी पदों के लिए पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। सभी पदों पर मात्र एक-एक नामांकन होने के चलते सभी पदाधिकारियों का चुना जाना तय ही माना जा रहा था। शनिवार को विधिवत रूप से सभी पदाधिकारियों के नाम की घोषणा […]

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मानः राजभवन में 16 शिक्षकों को मिला शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार

देहरादून। शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन देहरादून में शुक्रवार को ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्ष 2024 के लिए चयनित 16 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। इनमें नौ प्रारम्भिक, […]

तीलू रौतेली सम्मान समारोहः सीएम धामी ने 13 वीरांगनाओं और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को किया सम्मानित

देहरादून। राज्य सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को राज्य स्त्री शक्ति, तीलू रौतेली और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मान प्रदान किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मातृशक्ति ही उत्तराखंड की असली ताकत है। उनकी सरकार महिलाओं के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ […]

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर पद्म भूषण राम बहादुर राय को पहला “लेखक गांव सृजन सम्मान”

देहरादून। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लेखक गांव के नालंदा पुस्तकालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार एवं विचारक पद्म भूषण राम बहादुर राय रहे। इस अवसर पर उन्हें “लेखक गांव सृजन सम्मान” से सम्मानित […]

Back To Top