“स्वस्थ समाज, मजबूत राष्ट्र की नींव”- स्वास्थ्य मंत्री, निशुल्क स्वास्थ्य जांच व जागरूकता शिविर का लोगों ने उठाया लाभ

“स्वस्थ समाज, मजबूत राष्ट्र की नींव”- स्वास्थ्य मंत्री, निशुल्क स्वास्थ्य जांच व जागरूकता शिविर का लोगों ने उठाया लाभ

देहरादून। स्वस्थ समाज ही मजबूत राष्ट्र की नींव होता है। लोग स्वस्थ रहे और अपने परिवार, समाज, राज्य व देश के लिए बढ़-चढ़कर काम करें, नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट इसी विचारधारा के साथ नियमित रूप से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने इन्ही शब्दों के साथ निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का शुभारंभ करते हुए नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी हो गया है और इस प्रकार के शिविर समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।

न्यू कैंट रोड पर नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच और परामर्श प्राप्त किया। शिविर में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, स्त्री रोग विशेषज्ञ, डाइटिशियन तथा मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी।

शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, कोलेस्ट्रॉल तथा पीएफटी जैसी विभिन्न जांचें निशुल्क की गईं। जांच के बाद चिकित्सकों की सलाह पर आयुर्वेदिक, एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक दवाइयों का भी मुफ्त वितरण किया गया। पूरे दिन शिविर में मरीजों और स्थानीय लोगों की भीड़ बनी रही।

कार्यक्रम का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, फिल्म अभिनेत्री इंद्राणी पांधी, ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान, वैश्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल, रक्तबीर अनिल वर्मा, भागवत आचार्य सुभाष जोशी, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, आभा बर्थवाल तथा महिला अध्यक्ष रितु गोयल सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने कहा कि ट्रस्ट का गठन आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट भविष्य में भी लगातार निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराता रहेगा और समाजहित में इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किया जा रहा कार्य प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों तक निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना अपने आप में बड़ा मानवीय कार्य है और इस अभियान में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि वह ट्रस्ट के पहले कार्यक्रम में भी शामिल हो चुके हैं और संस्था लगातार समाजहित में सराहनीय कार्य कर रही है। वहीं भागवत आचार्य सुभाष जोशी ने कहा कि मानव सेवा और स्वास्थ्य सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। वैश्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने भी ट्रस्ट की पहल की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। फिल्म अभिनेत्री इंद्राणी पांधी ने कहा कि इस प्रकार के शिविर लोगों को समय रहते स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देते हैं।

शिविर में डॉ. सोना कौशल गुप्ता, डॉ. मनुज नौटियाल, डॉ. रितु बडूनी, डॉ. शैली गुप्ता और डॉ. डॉली बालियान सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में अक्षय अग्रवाल, काजल रावत, अंशुल राणा, सृष्टि भट्ट, हिमानी राघव और गीतांजलि मुरैना का विशेष योगदान रहा। वहीं शोभित जैन, राघव गोयल, सुमित अग्रवाल और आयुष अग्रवाल ने सहयोगी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद भूपेंद्र कठैत, मुकुल शर्मा, हरिराम गुप्ता, ताराचंद गुप्ता, विजय कथूरिया, अधीर मुखर्जी, मनोज ध्यानी सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top