मुन्दोली (चमोली)। हिमालय की संवेदनशील प्रकृति और उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को बचाने का संदेश लेकर अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा ट्रेल धावक कलम सिंह बिष्ट 18 सितंबर को 60 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़ पूरी करेंगे। ‘रन फॉर सेफ कल्चर एंड हिमालय’ अभियान के तहत वह मुन्दोली से बेदनी बुग्याल पहुंचेंगे और फिर दौड़ते हुए वापस मुन्दोली लौटेंगे। […]
