देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना सिर्फ दुनियाभर की शानदार फिल्में दिखाई जाएंगी बल्कि उत्तराखंडी संस्कृति के विभिन्न आयामों का भी यादगार प्रदर्शन होगा। बृहस्पतिवार शाम रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, आवाज सुनो पहाड़ों की के मुख्य […]
दून में पहली बार गूंजेगी पहाड़ों की सिनेमाई आवाज़, 22 जनवरी से आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल
देहरादून। हिमालयी अंचल की कहानियों, सरोकारों और रचनात्मक अभिव्यक्तियों को अंतरराष्ट्रीय मंच देने की दिशा में एक नई पहल के रूप में ‘आवाज़ सुनो पहाड़ों की’ फिल्म फेस्टिवल अपने प्रथम संस्करण के साथ देहरादून में दस्तक देने जा रहा है। 22 से 28 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले इस सात दिवसीय फिल्म महोत्सव के […]
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग पर कड़ा प्रहार, रानीपोखरी और थानों में बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अपने क्षेत्र में अनियोजित विकास और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। रानीपोखरी और थानों क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के तहत कुल 22 से 27 बीघा भूमि में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई पूरी तरह वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए […]
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज, 15 मार्च तक गड्ढामुक्त होंगी चारधाम की सड़कें
ऋषिकेश/देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को प्रशासनिक और नीतिगत स्तर पर कई अहम फैसले लिए गए, जिनका सीधा असर आने वाली यात्रा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर परिसरों की मर्यादा पर पड़ेगा। सरकार और प्रशासन का फोकस इस बार यात्रा को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और […]
50 हजार की घूस लेते डीएसओ और निजी सहायक गिरफ्तार, हरिद्वार में विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा
हरिद्वार/देहरादून। उत्तराखंड विजिलेंस ने हरिद्वार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके निजी सहायक गौरव शर्मा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने एक राशन डीलर से विभागीय कार्यों के निपटारे के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। […]
उपनल कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन के कैबिनेट फैसले पर जताया सीएम धामी का आभार
देहरादून। उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर ‘समान कार्य–समान वेतन’ को लेकर कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उपनल कर्मी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार कर्मचारियों के कल्याण से […]
UTTARAKHAND CABINET DICISION: प्रशासनिक सुधारों पर जोर, उपनल पर फैसला अगली समीक्षा के लिए छोड़ा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 15 जनवरी 2026 को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को मजबूत करने और विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने से जुड़े कई प्रस्तावों पर निर्णय लिए। बैठक का फोकस सरकारी सेवाओं में सुधार और राज्य की विकास गति बनाए रखने पर रहा। कैबिनेट […]
विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में उत्तराखंड और जर्मनी के बीच नई साझेदारी, आईआईटी रुड़की बना सेतु
देहरादून/रुड़की। उत्तराखंड और जर्मनी के ब्रांडेनबर्ग राज्य के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को नई ऊँचाई देने की दिशा में एक अहम पहल हुई है। दोनों राज्यों के बीच जॉइंट डिक्लेरेशन ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने अकादमिक मार्गदर्शक और समन्वयक की भूमिका निभाई। […]
उत्तरांचल प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, मुख्यमंत्री ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
देहरादून। परेड मैदान स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में शुक्रवार को आयोजित समारोह में क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरांचल […]
अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण की जांच अब सीबीआई करेगी, सीएम धामी ने की सीबीआई जांच की संस्तुति
देहरादून। बहुचर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर राज्य सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता–पिता की भावनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस पूरे मामले की CBI से जांच कराए जाने की संस्तुति दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हमेशा सत्य तक […]
