Dehradun Murder News: क्लेमेनटाउन में महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर फरार हुआ आरोपी पति

Dehradun Murder News: क्लेमेनटाउन में महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर फरार हुआ आरोपी पति

देहरादून। देहरादून के क्लेमेनटाउन क्षेत्र में सोमवार सुबह काजल नाम की महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पति धीरज पंवार पर है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खुद कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी और फिर फरार हो गया। मृतका के भाई की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

फोन की लोकेशन से घटनास्थल तक पहुँची पुलिस

रिपोर्ट के अनुसार, सुबह करीब छह बजे सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कॉल करने वाले व्यक्ति से दोबारा संपर्क करना चाहा, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। कॉल की लोकेशन और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस एक प्लॉट में बने कमरे तक पहुँची, जहाँ काजल मृत मिली। घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट भी बुलाई गई।

कई दिनों से विवाद की बात आई सामने

काजल और धीरज ईदगाह रोड, सुभाषनगर में रहते थे। सीओ सदर अंकित कंडारी के मुताबिक, सूचना पर क्लेमेनटाउन पुलिस और एसओजी मौके पर पहुँची। काजल के भाई अभिषेक ने पति पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस को दंपती के बीच पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक विवाद होने की जानकारी मिली है। हालांकि, हत्या की निश्चित वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने फरार धीरज की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज व अन्य तरीकों से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top