ऑपरेशन सिंदूर : शौर्य, सम्मान और वीरता कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, भारतीय सेना के पराक्रम को किया नमन

ऑपरेशन सिंदूर : शौर्य, सम्मान और वीरता कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, भारतीय सेना के पराक्रम को किया नमन

देहरादून। ऑपरेशन सिंदूर : शौर्य, सम्मान और वीरता’ कार्यक्रम में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने ‘भारतीय सेना के अद्वितीय पराक्रम को देश की सबसे बड़ी शक्ति बताया। ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को Doon Sainik Institute में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारतीय सेनाओं ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए दुनिया को भारत की सैन्य क्षमता का परिचय कराया है। उन्होंने कहा कि सेना के साहस, अनुशासन और बलिदान के कारण दुश्मन भारत की ओर टेढ़ी नजर डालने से भी डरता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आधी रात को भारतीय सेनाओं ने बेहद कम समय में पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर यह साबित कर दिया कि भारत अपनी सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय वायु सुरक्षा प्रणाली ने दुश्मन के हर हमले को विफल करते हुए देश की सीमाओं को पूरी तरह सुरक्षित रखा।

Pushkar Singh Dhami ने कहा कि उत्तराखंड को वीरभूमि कहा जाता है और यहां लगभग हर परिवार का सेना से जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार सेना को आधुनिक संसाधनों और स्वदेशी तकनीकों से सशक्त बना रही है। भारत अब केवल अपनी सुरक्षा मजबूत नहीं कर रहा, बल्कि रक्षा उत्पादन और निर्यात के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में रक्षा निर्यात में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है और आज भारत अनेक देशों को रक्षा उपकरण उपलब्ध करा रहा है।

मुख्यमंत्री ने सैनिकों और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलने वाली सहायता राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों को दी जाने वाली सम्मान राशि बढ़ाई गई है, जबकि पूर्व सैनिकों को परिवहन और संपत्ति खरीद में विशेष रियायतें प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और आवेदन की समय सीमा बढ़ाने का निर्णय भी सरकार ने लिया है।

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री Ganesh Joshi ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की उस अडिग भावना का प्रतीक है, जिसमें राष्ट्र और मातृशक्ति के सम्मान की रक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि नया भारत अब हर चुनौती का मजबूती से जवाब देने में सक्षम है।

इस अवसर पर सचिव सैनिक कल्याण Yugal Kishore Pant, मेजर जनरल Shami Sabharwal, मेजर जनरल D Agnihotri, मेजर जनरल PS Rana, ब्रिगेडियर JNS Bisht, ब्रिगेडियर KG Bahl, सैनिक कल्याण निदेशक Shyam Singh, मेजर जनरल Gulab Singh Rawat तथा वाइस एडमिरल Anurag Thapliyal सहित कई सैन्य अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top