उत्तराखंड में Fuel Supply Normal: पेट्रोल-डीजल और LPG की पर्याप्त उपलब्धता, पैनिक बाइंग से बचने की अपील

उत्तराखंड में Fuel Supply Normal: पेट्रोल-डीजल और LPG की पर्याप्त उपलब्धता, पैनिक बाइंग से बचने की अपील

देहरादून/उत्तराखंड। राज्य में पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एलपीजी (LPG) की सप्लाई पूरी तरह stable और uninterrupted बनी हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में फ्यूल सप्लाई सिस्टम पूरी तरह normal condition में काम कर रहा है।

सूत्रों के अनुसार, राज्य में supply chain management मजबूत स्थिति में है और टर्मिनल से लेकर डिपो व पेट्रोल पंपों तक फ्यूल का नियमित मूवमेंट जारी है। किसी भी क्षेत्र में स्टॉक की कमी नहीं है और सभी रिटेल आउटलेट्स पर पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में बनी हुई है।

एलपीजी (LPG) सप्लाई को घरेलू उपभोक्ताओं के लिए priority basis पर जारी रखा गया है। पूरे राज्य में रसोई गैस की उपलब्धता सामान्य है और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क पूरी तरह सक्रिय है।

आईओसीएल उत्तराखंड के स्टेट कोऑर्डिनेटर कृष्ण कुमार गुप्ता ने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की अफवाहों (rumours) पर ध्यान नहीं देना चाहिए। उन्होंने अपील की कि लोग panic buying या unnecessary hoarding से बचें, क्योंकि supply स्थिति पूरी तरह under control है।

तेल कंपनियों ने यह भी सलाह दी है कि ईंधन उपलब्धता से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए केवल official channels of OMCs पर ही भरोसा किया जाए। कुल मिलाकर राज्य में fuel availability को लेकर स्थिति पूरी तरह stable, sufficient और well-managed है तथा आम जनता के लिए किसी प्रकार की चिंता का कारण नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top