देहरादून। उत्तराखंड के निजी कॉलेजों से जुड़ी समस्याओं और शैक्षणिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने की मांग को लेकर निजी कॉलेज एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. तृप्ता ठाकुर से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कुलपति ने समस्याओं पर सकारात्मक रुख […]
कुंजापुरी मेले की स्वर्ण जयंती पर नरेंद्रनगर में उत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं टिहरी की विकास योजनाएं
नरेंद्रनगर। सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला अपने 50वें संस्करण के साथ रविवार को शुरू हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण कर नौ दिवसीय आयोजन का उद्घाटन किया। स्वर्ण जयंती समारोह में लोक संस्कृति और पौराणिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की गईं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर टिहरी में पर्यटन, शिक्षा, […]
झाझरा में छह दिन सजेगा दुर्गा पूजा का मंच, 15 अक्टूबर को सामूहिक शंखध्वनि, शोभायात्रा के साथ समापन
देहरादून। बच्चों के लोकनृत्य, महिलाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और वरिष्ठ नागरिकों के भजन-कीर्तन इस बार झाझरा स्थित जल वायु टावर्स के दुर्गा पूजा उत्सव का हिस्सा होंगे। सोसाइटी में 16 से 21 अक्टूबर तक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ छह दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले 15 अक्टूबर को निवासी सामूहिक शंखध्वनि से माँ […]
मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, कहा हर दौर में मीडिया का रोल अहम
देहरादून। उत्तराखंड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में विमोचन हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्मारिका का लोकार्पण करते हुए कहा कि पत्रकारिता जनहित के मुद्दों को सामने लाने और जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम में प्रेस क्लब के पदाधिकारी, सदस्य और विभिन्न […]
पिथौरागढ़ जिला न्यायालय में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, दो लिफ्ट भी बनेंगी, शासन ने बढ़ी लागत का मांगा ब्यौरा
देहरादून। पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में प्रस्तावित तीन मंजिला पार्किंग की लागत में 282.93 लाख रुपये की बढ़ोतरी पर कार्यदायी संस्था से लिखित विवरण मांगा गया है। परियोजना के 959.47 लाख रुपये के पुनरीक्षित आगणन की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति को लेकर सचिवालय में हुई समिति की बैठक में यह निर्देश दिया गया। पार्किंग में […]
उत्तराखंड में नई एमएसएमई इकाइयों से 1.27 लाख रोजगार, निवेशकों के लिए आसान होंगी प्रक्रियाएं: धामी
हरिद्वार। उत्तराखंड में निवेश बढ़ाने के साथ सरकार का ध्यान छोटे उद्यमों, स्टार्टअप और स्थानीय उत्पादों के लिए नए अवसर तैयार करने पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित हुई हैं, जिनसे लगभग 1.27 लाख युवाओं को रोजगार मिला […]
उत्तराखंड के सेब और कृषि उत्पादों को बेहतर बाजार दिलाने पर जोर, देहरादून में सेब महोत्सव 3.0 शुरू
देहरादून। उत्तराखंड के किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए उत्पादन के साथ भंडारण, ब्रांडिंग और बाजार तक पहुंच की व्यवस्था मजबूत करनी होगी। गुरुवार को देहरादून में सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ करते हुए मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने किसान उत्पादक संगठनों को आर्थिक रूप से सक्षम और लंबे समय तक […]
उत्तरकाशी को विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की सौगात, सीएम धामी ने सेवा संकल्प सभा में की घोषणाएं
उत्तरकाशी। धार्मिक पर्यटन और स्थानीय सुविधाओं के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में कई घोषणाएं कीं। बुधवार को ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित सेवा संकल्प सभा में उन्होंने विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर बनाने और जिला चिकित्सालय का नाम पूर्व विधायक दिवंगत गोपाल सिंह रावत के नाम पर रखने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री […]
एसआईआरः उत्तराखंड में वोटर लिस्ट से छूटे नाम जोड़ने की पहल, 8 अक्टूबर से बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप
Uttarakhand Sanskrit Villages: संस्कृत ग्रामों में सालभर गतिविधियों के निर्देश, कुंभ के लिए बनेगी योजना
देहरादून। उत्तराखंड के आदर्श संस्कृत ग्रामों में भाषा से जुड़ी गतिविधियां अब केवल विशेष आयोजनों तक सीमित नहीं रहेंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन गांवों में सालभर नियमित संस्कृत संभाषण और अन्य गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सरल अर्थ के साथ संस्कृत के श्लोक और प्रेरक वाक्य […]

