देहरादून। उत्तराखंड सरकार और नीति आयोग के बीच बुधवार को सचिवालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में राज्य की विकास यात्रा, आर्थिक प्रगति और स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में नीति आयोग ने राज्य के प्रदर्शन की सराहना करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं, टेलीमेडिसिन, ट्रॉमा केयर और आयुष प्रणाली को और […]
बदरीनाथ धाम में चढ़ावा गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, आरोपी कर्मचारी निलंबित, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
देहरादून/बदरीनाथ। देश के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़ी कथित गड़बड़ी के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को निलंबित करने के बाद अब उसके खिलाफ पुलिस में मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। मामले की जांच कई […]
मुंबई में गूंजा उत्तराखंड का गौरव, प्रवासी समाज से बोले धामी-अब विकास की नई उड़ान में बनें भागीदार
मुंबई। मुंबई में आयोजित प्रवासी उत्तराखंडवासियों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विकास यात्रा, निवेश, सुशासन और सांस्कृतिक विरासत को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखा। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडवासियों को राज्य की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में उनके सहयोग का आह्वान किया। मुंबई […]
कैलाश मानसरोवर यात्राः सीएम धामी ने टनकपुर से पहले जत्थे को किया रवाना, मंगलमय यात्रा की कामना
टनकपुर। कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल रविवार को टनकपुर से अपने आध्यात्मिक सफर पर रवाना हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदा पर्यटक आवास गृह से हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरुआत कराई और यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का पारंपरिक छोलिया नृत्य […]
बदरीनाथ धाम में भी राम मंदिर, अयोध्या की तरह चढ़ावे को लेकर उठे सवाल, सोशल मीडिया पर वायरल आरोपों की होगी जांच
देहरादून/श्री बदरीनाथ धाम। उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में चढ़ावे और दान को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित हेराफेरी के आरोपों को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने गंभीरता से लिया है। समिति ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश देते हुए आंतरिक जांच समिति गठित करने की प्रक्रिया शुरू […]
मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) में तेजी, प्रदेश में अब तक 92% से ज्यादा फॉर्मों का डिजिटाइजेशन पूरा
देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में मतदाता गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य 92 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है, जबकि लगभग सभी पात्र मतदाताओं तक गणना फॉर्म पहुंचाए जा चुके हैं। अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. […]
उत्तराखंड को कृषि क्षेत्र में मिली बड़ी सौगात, ‘खेत बचाओ अभियान’ के मंच से केंद्र ने किए करोड़ों के ऐलान
रुद्रपुर। खेती को भविष्य के लिए सुरक्षित बनाने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। रुद्रपुर में आयोजित ‘खेत बचाओ अभियान’ के शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बागवानी, फसल सुरक्षा, मौसम पूर्वानुमान और उच्च गुणवत्ता वाले पौध उत्पादन […]
विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड के हजारों युवाओं को मिला लाभ, 19 जून को होगा बड़ा कार्यक्रम
देहरादून। युवाओं को रोजगार और नियोक्ताओं को नई भर्तियों के लिए प्रोत्साहन देने वाली केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PMVBRY) अब उत्तराखंड में भी असर दिखाने लगी है। योजना के तहत प्रदेश के करीब चार हजार कर्मचारियों को करोड़ों रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलने जा रही है। इसी क्रम में 19 जून […]
किसाऊ बांध परियोजना को मिली नई रफ्तार, वर्षों पुराना विवाद सुलझने के बाद अब शुरू हो सकेगा काम
बड़ी उपलब्धिः एसडीजी इंडेक्स में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन, देशभर में हासिल किया पहला स्थान
देहरादून। सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals) को लेकर उत्तराखंड ने राष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धि हासिल की है। नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स में पिछली बार 10वें स्थान पर रहा उत्तराखंड अब देश में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए […]
