देहरादून। उत्तराखंड में आज 77वां गणतंत्र दिवस गर्व और उत्साह के साथ मनाया गया। राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल ले. जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने पूरे शान‑ओ‑शौकत के साथ राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और देशभक्ति का […]
यूसीसी को एक वर्ष पूरा होने के मौके पर प्रदेशभर में होंगे आयोजन, 27 जनवरी को मनाया जाएगा ‘यूसीसी दिवस’
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि 27 जनवरी को उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लागू होने के एक वर्ष पूरे होने पर राज्यभर में ‘यूसीसी दिवस’ मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता कार्यक्रम, संवाद और विविध आयोजन किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी नैनीताल […]
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026ः 19 को गंगोत्री व यमुनोत्री, 22 को बदरीनाथ और 23 को केदारनाथ के कपाट खुलेंगे
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड में आस्था और श्रद्धा के महापर्व चारधाम यात्रा 2026 को लेकर बड़ा और शुभ समाचार सामने आया है। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ, चारों धामों के कपाट खुलने की तिथियाँ परंपरागत धार्मिक विधि-विधान और पंचांग के अनुसार घोषित कर दी गई हैं। खास बात यह है कि इस वर्ष चारधाम यात्रा पिछले […]
शुरू हुआ आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल, सिनेमा, कल्चर और क्रिएटिविटी के दिखेंगे कई रंग
देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना सिर्फ दुनियाभर की शानदार फिल्में दिखाई जाएंगी बल्कि उत्तराखंडी संस्कृति के विभिन्न आयामों का भी यादगार प्रदर्शन होगा। बृहस्पतिवार शाम रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, आवाज सुनो पहाड़ों की के मुख्य […]
दून में पहली बार गूंजेगी पहाड़ों की सिनेमाई आवाज़, 22 जनवरी से आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल
देहरादून। हिमालयी अंचल की कहानियों, सरोकारों और रचनात्मक अभिव्यक्तियों को अंतरराष्ट्रीय मंच देने की दिशा में एक नई पहल के रूप में ‘आवाज़ सुनो पहाड़ों की’ फिल्म फेस्टिवल अपने प्रथम संस्करण के साथ देहरादून में दस्तक देने जा रहा है। 22 से 28 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले इस सात दिवसीय फिल्म महोत्सव के […]
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग पर कड़ा प्रहार, रानीपोखरी और थानों में बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अपने क्षेत्र में अनियोजित विकास और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। रानीपोखरी और थानों क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के तहत कुल 22 से 27 बीघा भूमि में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। कार्रवाई पूरी तरह वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए […]
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज, 15 मार्च तक गड्ढामुक्त होंगी चारधाम की सड़कें
ऋषिकेश/देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को प्रशासनिक और नीतिगत स्तर पर कई अहम फैसले लिए गए, जिनका सीधा असर आने वाली यात्रा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर परिसरों की मर्यादा पर पड़ेगा। सरकार और प्रशासन का फोकस इस बार यात्रा को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और […]
50 हजार की घूस लेते डीएसओ और निजी सहायक गिरफ्तार, हरिद्वार में विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा
हरिद्वार/देहरादून। उत्तराखंड विजिलेंस ने हरिद्वार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके निजी सहायक गौरव शर्मा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने एक राशन डीलर से विभागीय कार्यों के निपटारे के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। […]
UTTARAKHAND CABINET DICISION: प्रशासनिक सुधारों पर जोर, उपनल पर फैसला अगली समीक्षा के लिए छोड़ा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 15 जनवरी 2026 को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली को मजबूत करने और विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने से जुड़े कई प्रस्तावों पर निर्णय लिए। बैठक का फोकस सरकारी सेवाओं में सुधार और राज्य की विकास गति बनाए रखने पर रहा। कैबिनेट […]
विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में उत्तराखंड और जर्मनी के बीच नई साझेदारी, आईआईटी रुड़की बना सेतु
देहरादून/रुड़की। उत्तराखंड और जर्मनी के ब्रांडेनबर्ग राज्य के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को नई ऊँचाई देने की दिशा में एक अहम पहल हुई है। दोनों राज्यों के बीच जॉइंट डिक्लेरेशन ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने अकादमिक मार्गदर्शक और समन्वयक की भूमिका निभाई। […]
