Author: VMTV News

भगवानपुर से शुरू हुआ ‘समरसता संकल्प अभियान’, संत रविदास के संदेश को घर-घर पहुंचाने का संकल्प

हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र से प्रदेशव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया गया। चुड़ियाला में आयोजित भव्य कलश बंधन महारैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा को रवाना किया। इसके बाद उन्होंने स्वयं सिर पर कलश […]

लोकसभा में पास हुआ नकल विरोधी कानून, पेपर लीक पर और सख्ती; जानिए नए कानून से क्या बदलेगा

नई दिल्ली | देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर केंद्र सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। लोकसभा ने बुधवार को लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) (संशोधन) विधेयक, 2026 को ध्वनिमत से पारित कर दिया। सरकार का कहना है कि इस संशोधन का उद्देश्य सार्वजनिक […]

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जनांदोलन की तैयारी, मुख्यमंत्री धामी बोले- हर व्यक्ति बने पर्यावरण प्रहरी

देहरादून। उत्तराखंड में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अभियान को और तेज करने की तैयारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केवल कानून बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज की सक्रिय भागीदारी के बिना प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड का सपना पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने लोगों से इस मुहिम को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी के रूप […]

रुड़की में प्रतिभा सम्मान समारोह: मुख्यमंत्री ने किया मेधावियों को सम्मानित, कहा- शिक्षा और संस्कार राष्ट्र निर्माण की आधारशिला

हरिद्वार/रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा को सम्मान देने की परंपरा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती […]

पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस नेता हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति का एक अनुभवी, सादगीपूर्ण और जनप्रिय चेहरा अब हमारे बीच नहीं रहा। पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हीरा सिंह बिष्ट का शनिवार देर रात निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को राजकीय सम्मान के […]

धामी सरकार का श्रमिक सुविधाओं पर बड़ा फोकस, स्वास्थ्य से शिक्षा तक कई नई योजनाओं की शुरुआत

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित कई नई जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। इसके साथ ही श्रमिकों को घर-घर स्वास्थ्य […]

देहरादून में ऑनलाइन दोस्ती का खौफनाक अंजाम, कारोबारी की घर में हत्या, पुलिस ने आरोपी छात्र को दबोचा

देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड ने शहर को झकझोर कर रख दिया है। देहराखास निवासी 48 वर्षीय फाइनेंस कारोबारी दीपक गुप्ता की उनके घर के भीतर चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने 20 वर्षीय बीकॉम छात्र रोहन प्रजापति को गिरफ्तार किया […]

उत्तराखंड की बेटियों ने दुनिया में रोशन किया भारत का नाम, सीएम धामी ने किया किया तीनों को सम्मानित

देहरादून। उत्तराखंड की बेटियां अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर लगातार अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। इसी उपलब्धि को सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाली महिला मुक्केबाजों और उनके प्रशिक्षकों का सम्मान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न […]

देहरादून मास्टर प्लान 2041: जनता के सुझावों से आकार ले रहा भविष्य का शहर, ट्रैफिक, पर्यावरण को लेकर चिंता

देहरादून। राजधानी देहरादून के अगले दो दशकों के विकास की रूपरेखा तैयार करने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से आयोजित देहरादून महायोजना-2041 की जनसुनवाई में लोगों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। सोमवार को अभियान के 11वें दिन सुद्धोवाला स्थित राजकीय बालिका पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित सेक्टर-11 की जनसुनवाई में नागरिकों ने […]

सैनिक सम्मान समारोह में इतिहास की गूंज, वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की नई किताब का विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह केवल वीर सैनिकों के सम्मान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह उत्तराखंड की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देने का भी साक्षी बना। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल की बहुचर्चित शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष’ का लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खण्डूड़ी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, […]

Back To Top