कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह केवल वीर सैनिकों के सम्मान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह उत्तराखंड की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देने का भी साक्षी बना। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल की बहुचर्चित शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष’ का लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खण्डूड़ी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, […]
हाई अलर्टः उत्तराखंड में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों में स्कूल बंद, प्रशासन मुस्तैद
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, बोल्डर गिरने, अचानक जलस्तर बढ़ने और नदियों-नालों के उफान पर आने की आशंका जताई गई […]
जनता के विरोध ने दिखाया असर, ऋषिकेश-सात मोड़ पर फिलहाल नहीं कटेंगे पेड़, सीएम ने दी जानकारी
देहरादून। देहरादून-ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन सड़क परियोजना को लेकर उठ रहे विरोध और पर्यावरणीय चिंताओं के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जब तक सभी हितधारकों के साथ संतोषजनक सहमति और विश्वास का वातावरण तैयार नहीं हो जाता, तब तक परियोजना के तहत प्रस्तावित पेड़ों की […]
छात्रों से सीधा संवाद करने दून पहुंचे राहुल गांधी ने बेरोजगारी और पेपर लीक पर भाजपा सरकार को घेरा
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति शुक्रवार को उस समय पूरी तरह युवाओं के मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आई, जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राजधानी देहरादून पहुंचे। कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में उन्होंने हजारों छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों से सीधे संवाद करते हुए बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था […]
वरदान ने हरेला पर चलाया पौधरोपण का अभियान, लोगों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन का लिया संकल्प
थराली/श्रीनगर गढ़वाल/देहरादून। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर सामाजिक संस्था वरदान ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए थराली, श्रीनगर गढ़वाल और देहरादून में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर 100 से ज्यादा पौधे लगाए। पौधरोपण के दौरान केवल पौधे लगाने तक ही सीमित […]
उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव का बेटा फर्जी IPS बनकर कर रहा था ठगी, पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस. रामास्वामी के बेटे आर. यशोवर्धन को देहरादून पुलिस ने कथित धोखाधड़ी और फर्जी पहचान के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह खुद को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) का अधिकारी तथा केंद्रीय एजेंसियों से जुड़ा वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों का विश्वास जीतता था और उनसे आर्थिक […]
शर्मनाक रिकॉर्डः लगातार दूसरी टी-20 सीरीज में भारत का सफाया, इंग्लैंड ने 4-0 से हराकर जीता खिताब
उत्तराखंड के विकास मॉडल पर नीति आयोग ने लगाई मोहर, स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने पर मंथन
देहरादून। उत्तराखंड सरकार और नीति आयोग के बीच बुधवार को सचिवालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में राज्य की विकास यात्रा, आर्थिक प्रगति और स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में नीति आयोग ने राज्य के प्रदर्शन की सराहना करते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं, टेलीमेडिसिन, ट्रॉमा केयर और आयुष प्रणाली को और […]
बदरीनाथ धाम में चढ़ावा गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, आरोपी कर्मचारी निलंबित, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
देहरादून/बदरीनाथ। देश के प्रमुख तीर्थस्थलों में शामिल बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़ी कथित गड़बड़ी के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने आरोपी कर्मचारी प्रमोद नौटियाल को निलंबित करने के बाद अब उसके खिलाफ पुलिस में मुकदमा भी दर्ज करा दिया है। मामले की जांच कई […]
मुंबई में गूंजा उत्तराखंड का गौरव, प्रवासी समाज से बोले धामी-अब विकास की नई उड़ान में बनें भागीदार
मुंबई। मुंबई में आयोजित प्रवासी उत्तराखंडवासियों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विकास यात्रा, निवेश, सुशासन और सांस्कृतिक विरासत को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को सामने रखा। उन्होंने प्रवासी उत्तराखंडवासियों को राज्य की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में उनके सहयोग का आह्वान किया। मुंबई […]
